लाइव न्यूज़ :

‘लेकीमा’ तूफान पहुंचा चीन, 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2019 14:55 IST

एनएमसी ने शुक्रवार को तूफान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन शनिवार को तूफान की गति 144 किलोमीटर प्रति घंटे होने का चेतावनी का स्तर ऑरेंज कर दिया गया।

Open in App

शक्तिशाली ‘लेकीमा’ तूफान शनिवार तड़के चीन के झिजियांग प्रांत पहुंचा और इसकी वजह से 13 लोगों की मौत हो गई और 16 लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘चाइना डेली’ ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के हवाले से बताया कि तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ने के साथ कमजोर होगा।

एनएमसी ने बताया कि रविवार शाम को शांडोंग प्रायद्वीप के दक्षिणी तट से दोबारा टकराने से पहले तूफान झिजियांग और जियांसु प्रांतों में तबाही मचाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेकीमा’ स्थानीय समयानुसार 1:45 बजे सुबह झिजियांग के वेंलिंग शहर 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचा। अबतक 13 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग लापता हैं।

एनएमसी ने शुक्रवार को तूफान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन शनिवार को तूफान की गति 144 किलोमीटर प्रति घंटे होने का चेतावनी का स्तर ऑरेंज कर दिया गया। इस बीच, शनिवार को एहतियातन शंघाई डिज्नी लैंड सहित डिज्नी रिजॉर्ट बंद रहा। जून 2016 में शंघाई डिज्नीलैंड खुलने के बाद यह पहला मौका है जब मौसम की वजह से इसे बंद किया गया है।

संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि ‘लेकीमा’ की वजह से शंघाई के 2.53 लाख सहित कुल 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अकेले झिजियांग में 288 उड़ानों को रद्द किया गया है। रेल सेवा स्थगित है। स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव कार्य के लिए 1000 सदस्यीय टीमों, 150 अगनिशमन वाहनों और 153 नौकाओं को तैनात किया है।

शंघाई में 2.5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हवाई अड्डे को जोड़ने वाली मैग्लेव रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। तूफान की वजह से 3000 पेड़ उखड़ गए हैं, 100 बिजली की लाइन बाधित हुई है, जिनमें से 80 में बिजली बहाल कर दी गई है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला