लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में दिसंबर में होंगे विधायी चुनाव

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:19 IST

Open in App

(डेटलाइन में तारीख ठीक करते हुए रिपीट)

हांगकांग, 14 अप्रैल (एपी) हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा है कि इस अर्धस्वायत्तशासी चीनी क्षेत्र में विधायिका के चुनाव दिसंबर में होंगे। अधिकारियों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण होने वाले स्वास्थ्य खतरों का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित कर रखा है। अब एक साल से भी अधिक समय बाद चुनाव होंगे।

लैम ने मंगलवार को यह भी कहा कि कानूनों में संशोधन किया जाएगा ताकि उग्र मतदाता वोट न डाल सकें। हालांकि मतदाता चुनाव का बहिष्कार करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी शख्स को मतदान करने से रोकेगा या उसमें बाधा डालेगा तो हम इसे भ्रष्ट आचरण मानेंगे।’’

लैम ने कहा कि चुनाव 19 दिसंबर को होंगे। पहले चुनाव गत वर्ष सितंबर में होने थे।

लैम ऐसे वक्त में बोल रही थीं जब एक दिन बाद शहर की चुनावी प्रक्रिया में चीन द्वारा किए गए बदलावों के लिए विधायिका में विभिन्न कानूनों में संशोधन के मसौदे को पहली बार पढ़ा जाएगा।

चीन ने मार्च में हांगकांग की चुनावी व्यवस्था में बदलावों की घोषणा की थी जिसमें विधायिका में सीधे निर्वाचित होने वाली सीटों की संख्या 35 से घटाकर 20 कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब