लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के लिए की जाएगी कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:31 IST

Open in App

कोलंबो, 17 नवंबर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की पुलिस ने बुधवार को कहा कि सरकार विरोधी जनसभा का आयोजन कर कोविड-19 दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के सिलसिले में मुख्य विपक्षी दल ‘सामगी जन बालवेगया’ (एसजेबी) के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसजेबी ने कोलंबो में जनसभा का आयोजन किया था जिसमें हजारों लोगों ने महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसजेबी के सांसद हर्षा डी सिल्वा ने कहा कि उनके ज्यादातर कार्यकर्ताओं को बसों के जरिये बाहरी जिलों से शहर के भीतर आने से पुलिस ने रोका और इसके लिए सड़क पर अवरोधक लगाए गए।

पार्टी के नेता साजित प्रेमदासा ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह ‘कतार में लगने के युग’ का अंत करने के लिए संकल्पित हैं। हाल के महीनों में लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए कतार में लगते देखा गया था और अब पेट्रोल पंप पर भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने संवाददाताओं से कहा, “हम कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में हैं।”

उन्होंने कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। एसजेबी का आरोप है कि सरकार ने लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के वास्ते राजनीतिक उद्देश्य के लिए स्वास्थ्य दिशा निर्देश जारी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला