लाइव न्यूज़ :

वामपंथी ग्रामीण अध्यापक पेड्रो कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति निर्वाचित

By भाषा | Updated: July 20, 2021 08:16 IST

Open in App

लीमा, 20 जुलाई ग्रामीण अध्यापक से नेता बने पेड्रो कास्टिलो पेरू में 40 साल में अब तक की सबसे लंबी मतगणना के बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी घोषित किए गए।

कास्टिलो ने दक्षिणपंथी नेता कीको फुजिमोरी को मात्र 44,000 मतों के अंतर से हराया। कास्टिलो के समर्थकों में पेरू के गरीबों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या है। इतिहासकारों का कहना है कि कास्टिलो पेरू के राष्ट्रपति बनने वाले पहले किसान हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने सोमवार को अंतिम आधिकारिक परिणाम जारी गए। दक्षिण अमेरिकी देश में हुए चुनाव के एक महीने से अधिक समय बाद चुनाव की घोषणा की गई है।

‘पेरू लिब्रे पार्टी’ के चुनाव चिह्न बेंत के आकार की पेंसिल के साथ कास्टिलो ने ‘‘अमीर देश में अब कोई गरीब नहीं होगा’’ का नारा लोकप्रिय किया। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तांबा उत्पादक पेरू की अर्थव्यवस्था पर कोरोनो वायरस महामारी की बुरी मार पड़ी है और देश की करीब एक-तिहाई आबादी गरीब हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब