लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ वामदलों के बंद का ओडिशा में मिलाजुला असर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 जुलाई ओडिशा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ वाम दलों द्वारा बृहस्पतिवार को बुलाए गए छह घंटे के बंद का असर मिला-जुला रहा।

बंद के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सड़क और रेल यातायात रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान रेल पटरियों पर धरना देने की वजह से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर सेवाएं प्राभावित हुईं।

वाम दलों का बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान प्रमुख बाजार और मॉल बंद रहे। हालांकि, भुवनेश्वर और कटक में सड़क किनारे की दुकानें खुली रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि कई पेट्रोल पंप, बैंक शाखाएं, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहे। राज्य सचिवालय में कर्मचारियों की कम उपस्थिति के साथ कार्य जारी रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर राज्य सरकार ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। राज्य में कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अहम सड़कों को बंद करने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में आचार्य विहार के पास वाम कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने से ट्रक सहित सैकड़ों वाहन फंस गए।

माकपा नेता सुरेश पाणिग्रही ने दावा किया कि ओडिशा की जनता ने बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नीत केंद्र सरकार और बीजद नीत ओडिशा सरकार को स्पष्ट संदेश मिलना चाहिए कि जनता ने ईंधन के दामों में वृद्धि को खारिज कर दिया है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी ने बंद का समर्थन किया क्योंकि यह ईंधन के दामों में वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए है।

भाजपा के राज्य महासचिव पी हरिचंदन ने कहा कि ईंधन के दामों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मामले में वाम और कांग्रेस नेता जानते हैं कि केंद्र सरकार मुफ्त में कोविड-19 टीका मुहैया करा रही है। इसलिए कीमतों में वृद्धि की जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल