लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करने वाला व्याख्याता निलंबित

By भाषा | Updated: June 8, 2021 14:25 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, आठ जून सिंगापुर में एक पॉलीटेक्निक संस्थान के चीनी मूल के एक व्याख्याता को कथित तौर पर एक भारतीय-चीनी जोड़े पर नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। स्थानीय मीडिया में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

यह घटना एक वीडियो में दर्ज हो गई। एंग एन पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि संस्थान उस वीडियो से अवगत है और चीनी मूल के व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें अफसोस है कि वह व्यक्ति हमारे स्टाफ का सदस्य है। हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि उस व्यक्ति ने जो टिप्पणियां की है वह बहुत ही आपत्तिजनक, अपमानजनक होने के साथ-साथ हमारे समुदाय के मूल्यों और हमारे स्टाफ के लिए जो आचार संहिता है उसके खिलाफ है। हम मामले की आंतरिक जांच कर रहे हैं तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं। तब तक के लिए उसे शिक्षण कार्य से निलंबित कर दिया गया है।’’

पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो देव प्रकाश नामक व्यक्ति ने इंटरनेट पर डाला था। इसमें लाल रंग की कमीज पहने एक व्यक्ति प्रकाश तथा उनकी महिला मित्र को कहते नजर आ रहा है कि वे ‘अपनी नस्ल’ के लोगों से मित्रता करें। वह व्यक्ति इस वीडियो में स्वयं को ‘चीनी-सिंगापुरी’ बताता है और कहता है, ‘‘मुझे तुमसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन मेरा खयाल है कि कोई भारतीय यदि चीन की लड़की से मित्रता करता है तो यह नस्ली है।’’

प्रकाश ने वीडियो ऑनलाइन साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीद है कि अब लोग यह समझेंगे कि दूसरों को ‘‘उनकी नस्ल और त्वचा की रंगत के कारण शर्मिंदा करवाना’’ ठीक नहीं है।

इस वीडियो को फेसबुक पर साझा करते हुए ‘गृह मामले एवं कानून’ मंत्री के. षनमुगन ने लिखा, ‘‘मुझे लगता था कि सिंगापुर नस्ली सहिष्णुता तथा सौहार्द्र के मामले में सही दिशा में बढ़ रहा है। लेकिन हालिया घटनाओं को देखते हुए अब इस बात को मैं उतने विश्वास से नहीं कह सकता।’’ उन्होंने इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य एवं चिंताजनक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब