लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के साथ तनाव खत्म करने की कवायद में इस्तीफा दे सकते हैं लेबनान के मंत्री

By भाषा | Updated: December 3, 2021 16:53 IST

Open in App

बेरूत, तीन दिसंबर (एपी) लेबनान के सूचना मंत्री सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के साथ पैदा हुए अभूतपूर्व कूटनीतिक संकट को खत्म करने की कवायद के तौर पर शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंत्री जॉर्ज कोर्डाही का इस्तीफा देने का इरादा है। इससे हफ्तों पहले यमन में सऊदी अरब के जंग लड़ने की आलोचना करते हुए की गयी उनकी टिप्पणियों ने संकट पैदा कर दिया।

इन टिप्पणियों के जवाब में सऊदी अरब ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया और लेबनान से सभी निर्यातों पर रोक लगा दी जिससे सैकड़ों कारोबारों पर असर पड़ा।

कोर्डाही ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था जिससे यह संकट बना हुआ है। कोर्डाही ने यमन में सऊदी अरब की लड़ाई को ‘‘बेतुका और आक्रामक’’ बताया था, जहां सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

कोर्डाही ने शुक्रवार को एमटीवी के स्थानीय टीवी स्टेशन को बताया कि उनका इस्तीफा संकट कम करने के लिए ‘‘दरवाजे खोलने’’ के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले दिन से कहा है कि अगर मेरे इस्तीफा देने से मदद मिलती है तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना