लाइव न्यूज़ :

लेबनानी गरीब होते गये, नेताओं ने चोरी के पनाहगाहों में पैसे छिपाए

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:54 IST

Open in App

बेरूत, छह अक्टूबर (एपी) लीक हुए बहुत सारे दस्तावेजों (पैंडोरा पेपर्स) से इस बात की पुष्टि हुई है कि लेबनान के नेताओं एवं बैंकरों ने विदेशों में अवैध धन की पनाहगाहों अपने धन रखे एवं महंगी संपत्तियां खरीदी।

पिछले कई दशक में दुनिया के सबसे भयंकर आर्थिक संकटों में से एक से गुजर रहे लेबनान की गरीब जनता के लिए यह पीड़ादायक रहस्योद्घाटन है।

इन विदेशी खातों में कई उसी सत्तारूढ़ अभिजात्य वर्ग के हैं जिनपर देश को इस दुर्दशा में पहुंचाने एवं आम लेबनानियों की जिंदगी पटरी से उतारने का आरोप लग रहा है। आम लेबनानियों की बचत खत्म हो गयी है और अब वे ईंधन, बिजली एवं दवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

लीक हुए दस्तावेजों में सेंट्रल बैंक के लंबे समय तक गर्वनर रहे शख्स, प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और उनके पूर्ववर्ती के नाम हैं। सेंट्रल बैंक का गर्वनर रहा शख्स वित्तीय संकट पैदा करने वाली विफल नीतियों के केंद्र में है।

‘पैंडोरा पेपर्स’ नामक इन दस्तावेजों की जांच इंटरनशनल कर्सोटियम आफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) ने की और उसके पहले निष्कर्ष को रविवार को जारी किया गया। उनमें 200 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों के अनेक सबसे अमीर और सबसे प्रभावशाली लोग संपत्ति छिपाने और कर अदा करने से बचाने वाले वित्तीय पनाहगाहों का ब्योरा है।

लेबनानी पत्रकार आलिया इब्राहीम ने कहा कि ये कागजात दर्शाते हैं कि कैसे राजनीतिक वर्ग सालों से विदेश पैसे भेज रहा था और वह इस आश्वासन के साथ लोगों से लेबनान के बैंकों में पैसा करने की अपील करता था कि वह सुरक्षित है।

विश्वबैक के अनुसार लेबनान दुनिया में पिछले 150 सालों के सबसे भयंकर आर्थिक संकटों में एक में फंसा है तथा 70 फीसद लोग गरीबी के दलदल में फंस गये हैं, उनकी बचत का सफाया हो गया है। उसकी वजह राजनीतिक वर्ग का भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल