लाइव न्यूज़ :

अपशिष्ट जल के तलाब से रिसाव, फ्लोरिडा में बाढ़ का खतरा

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:28 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), चार अप्रैल (एपी) फ्लोरिडा राज्य के उत्तर ब्रैडंटन स्थित टाम्पा बे इलाके में अपशिष्ट जल के तालाब से रिसाव और बाढ़ के खतरे के मद्देजर राज्य के गवर्नर रोन डीसैन्टिस ने शनिवार को इलाके में आपातकाल की घोषणा की है।

फ्लोरिडा के अधिकारियों ने शनिवार को राजमार्ग पर बने 300 से अधिक घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पिने प्वाइंट जलाशय के आसपास रहने वाले लोगों को एसएमएस भेजकर चेतावनी दी गई है कि वे इलाके को खाली कर दे क्योंकि जलाशय का तटबंध टूटना तय है।

फ्लोरिडा के पर्यावरण रक्षा विभाग ने बताया कि 77 एकड़ के जलाशय की एक दीवार में दरार आ गई है। उन्होंने बताया कि 25 फीट गहरे जलाशय में लाखों गैलन पानी है जिसमें गंधक और नाइट्रोजन मिला है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को दरार को बंद करने की कोशिश की लेकिन शनिवार सुबह तक की गई कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिली।

मैनाटी काउंटी के प्रशासक स्कॉट होप्स ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि तटबंध के ढहने से इलाके में बाढ़ आने का खतरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 2.3 अरब लीटर पानी की बात कर रहे हैं जो कुछ मिनटों में इलाके में फैल कर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक