लाइव न्यूज़ :

मिस्र, जॉर्डन और इराक के नेताओं ने बगदाद में की बैठक

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:38 IST

Open in App

बगदाद, 27 जून (एपी) मिस्र के राष्ट्रपति जॉर्डन और इराक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता करने एवं आर्थिक एवं सुरक्षा सहयोग को गहरा बनाने के लिए रविवार को बगदाद पहुंचे। तीस साल बाद मिस्र के किसी राष्ट्रपति की यह पहली इराक यात्रा है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अलसीसी के यहां सुबह पहुंचने पर इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने उनका अभिनंदन किया। 1990 के दशक के बाद मिस्र के किसी राष्ट्रपति की यह पहली इराक यात्रा है क्योंकि सद्दाम हुसैन द्वारा कुवैत पर हमला कर दिये जाने के बाद उस दशक में दोनों देशों के बीच रिश्ता बिगड़ गया था।

जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय, अलसीसी के कुछ देर बाद पहुंचे। उन्होंने और अलसीसी ने इसके बाद इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-काधिमी के साथ बैठक की। इन बैठकों को क्षेत्र में ईरान के प्रभाव को कम करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें