लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र से नेताओं ने कहा- ‘यदि वायरस हमारी जान नहीं लेता है, तो जलवाायु परिवर्तन मार डालेगा’

By भाषा | Updated: September 27, 2020 21:38 IST

छोटे द्वीपीय देशों के गठबंधन और अल्प विकसित देशों के समूह ने कहा कि यदि दुनिया अपने मौजूदा ढर्रे पर चलती रही, तो अगले 75 वर्षों में कई सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र में नहीं दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनमारामा ने अमेरिका में जंगलों में लगी आग का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘हम पर्यावरणीय विनाशलीला का एक प्रारूप देख रहे हैं। ’’ कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक जलवायु सम्मेलन 2021 के अंत तक के लिये टाल दिया गया है।

जोहानिसबर्ग: विश्व के कुछ नेताओं ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक बैठक में चेतावनी दी कि ‘यदि कोविड-19 हमारी जान नहीं लेता है तो जलवायु परिवर्तन मार डालेगा। ’ साइबेरिया में इस साल सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया और ग्रीनलैंड और कनाडा में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूट कर समुद्र में मिल गया।

ऐसे में विभिन्न देश इस बात से भलीभांति अवगत हैं कि जलवायु परिवर्तन के लिये कोई टीका नहीं है। फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनमारामा ने अमेरिका में जंगलों में लगी आग का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘हम पर्यावरणीय विनाशलीला का एक प्रारूप देख रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड में ग्लेशियर का जो बड़ा टुकड़ा टूट कर समुद्र में मिल गया, वह कई द्वीपीय देशों के आकार से बड़ा था। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र वैश्विक जलवायु सम्मेलन 2021 के अंत तक के लिये टाल दिया गया है।

छोटे द्वीपीय देशों के गठबंधन और अल्प विकसित देशों के समूह ने कहा, ‘‘यदि दुनिया अपने मौजूदा ढर्रे पर चलती रही, तो अगले 75 वर्षों में कई सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र में नहीं दिखेंगे।’’

प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश पलाउ में कोराना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है लेकिन इसके राष्ट्रपति टॉमी ई रामेंगेसाउ जूनियर ने चेतावनी दी की समुद्र के बढ़ते जल स्तर से उनका देश डूब जाएगा।

तुवालू संक्रमण मुक्त हो गया है लेकिन यह द्वीपीय देश अब दो चक्रवाती तूफानों से उबर रहा है। तुवालू का सर्वाधिक ऊंचा स्थान समुद्र स्तर से कुछ ही मीटर ऊपर है।  

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला