लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को धन शोधन मामले में जमानत मिली

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:05 IST

Open in App

लाहौर, 14 अप्रैल पाकिस्तान की अदालत ने धन शोधन और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में विपक्ष और पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ को बुधवार को जमानत दे दी।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज को सात अरब रुपये के धन शोधन व आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आठ महीने पहले गिरफ्तार किया गया था।

चूंकि 69 वर्षीय शाहबाज के खिलाफ अदालत में अन्य कोई मामला लंबित नहीं है इसलिए दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद उन्हें लाहौर के कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया जाएगा। शाहबाज 2008 से 2018 तक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे हैं।

लाहौर उच्च न्यायालय ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शाहबाज को जमानत दी।

अदालत ने शाहबाज को 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपये के दो मुचलके भरने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब