लाइव न्यूज़ :

वकीलों ने आईसीसी से उइगरों के खिलाफ कथित अपराधों की जांच का किया आग्रह

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:24 IST

Open in App

द हेग, 10 जून (एपी) वकीलों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत में अभियोजकों को साक्ष्यों का एक डोजियर पेश किया और कहा कि इससे यह साबित होता है कि वैश्विक अदालत को उन आरोपों की जांच करने का अधिकार है कि चीन मुस्लिम जातीय समूह उइगर को निशाना बनाते हुए गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील चीन द्वारा उइगर मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचारों के आरोपों की हेग स्थित अदालत से जांच शुरू करने का अनुरोध कर रहे हैं और यह ताजा कवायद इसी का हिस्सा है। चीन इस अदालत का सदस्य नहीं है।

वकील ने एक बयान में कहा कि उनके डोजियर में यह बात स्थापित होती है कि ‘‘उइगरों को निशाना बनाया गया, जबरन बंदी बनाया गया और ताजिकिस्तान से चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में प्रत्यर्पण किया गया।’’

उन्होंने दलील दी कि ‘‘चीन के प्राधिकारियों ने ताजिकिस्तान में सीधा हस्तक्षेप किया। अत: आईसीसी के पास इन कार्रवाइयों पर सुनवाई करने का अधिकार है जो ताजिकिस्तान में शुरू हुई और चीन में जारी है’’ और उन्होंने आईसीसी अभियोजकों से ‘‘बिना किसी देरी’’ के इसकी जांच करने के लिए कहा।

वकीलों ने कहा कि उनकी रिपोर्ट आईसीसी सदस्य ताजिकिस्तान समेत विभिन्न देशों में गवाहों के बयान और जांच पर आधारित है।

अपनी रिपोर्ट के आधार पर वकीलों ने कहा, ‘‘यह साफ है कि आईसीसी के पास जांच शुरू करने का अधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो