लाइव न्यूज़ :

वकीलों का दावा, चीन अंसतुष्ट की वापसी के लिए इंटरपोल का सहारा ले रहा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 जुलाई (एपी) अमेरिका में वकीलों ने बाइडन प्रशासन से कहा है कि वह आव्रजन हिरासत से चीन के एक लोकतंत्र समर्थक की रिहाई सुनिश्चित करे जिसे अमेरिका और चीन के बीच प्रत्यपर्ण संधि नहीं होने के बावजूद वापस उसके देश भेजा जा सकता है और वहां उसे झूठे आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

मानवाधिकार के लिए कार्य करने वाले वकीलों का कहना है कि ये उन कुछ चुनिंदा मामलों में शुमार है जिसमें चीन ने अमेरिका से असंतुष्टों की वापसी का दबाव बनाने के लिए इंटरपोल की ''रेड नोटिस'' प्रणाली का सहारा लिया है।

इस प्रणाली के तहत अंतरराष्ट्रीय पुलिस संघ का सदस्य देश अन्य देशों में रह रहे अपने भगोड़े नागरिकों को गिरफ्तार कर वापस भेजने के लिए कह सकता है।

चीन के इस लोकतंत्र समर्थक को जून में पकड़ा गया था और उसे अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क हिरासत केंद्र में रखा गया है। इस व्यक्ति का भाई अभी भी चीन में रह रहा है और उसे कथित तौर पर सरकार से मिली धमकी के चलते उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी