लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के साथ संबद्ध वकीलों को में 175 हजार डॉलर का भुगतान करने का आदेश

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:46 IST

Open in App

लांसिंग, तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका की जिला अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबद्ध नौ वकीलों को डेट्रॉयट और मिशिगन को 2020 के चुनाव परिणामों को चुनौती देने वाला एक फर्जी मुकदमा कर अदालत प्रणाली का दुरुपयोग करने के कारण दंड के रूप में कुल 1 लाख 75 हजार डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।

अदालत ने 30 दिन के भीतर इस राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह धनराशि वाद के खिलाफ बचाव पक्ष के कानूनी खर्चो की भरपाई करेगी जो शहर के लिए 1 लाख 53 हजार डॉलर से अधिक और राज्य के लिए लगभग 22 हजार डॉलर थी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश लिंडा पार्कर, जिन्होंने अगस्त में तीखी राय व्यक्त करते हुए दंड लगाने पर सहमति व्यक्त की थी, ने बृहस्पतिवार को डेट्रॉयट की प्रस्तावित राशि के बारे में वकीलों की अधिकांश आपत्तियों को खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने इसे लगभग 29,000 डॉलर कम कर दिया। इस दंड के दायरे में आने वालों में सिडनी पॉवेल, एल. लिन वुड और सात अन्य वकील शामिल हैं जो ट्रंप पर जो बाइडन की 1,54,000 वोटों की जीत के बाद छह रिपब्लिकन मतदाताओं की ओर से दायर किए गए मुकदमे का हिस्सा थे।

पार्कर ने आदेश में कहा, “वादी के वकील, जिनमें से कई इस तरह के वादों को दायर करने के लिए निधि देने के लिए जनता से दान मांगते हैं ... इस दंडात्मक राशि का भुगतान करने की क्षमता रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा