लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की यात्रा करेंगे लावरोव, नौ वर्षों में किसी रूसी विदेश मंत्री की पहली यात्रा होगी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:55 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, छह अप्रैल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर देश के शीर्ष नेतृत्व और सेना प्रमुख के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि लावरोव की यात्रा नौ साल में किसी रूसी विदेश मंत्री द्वारा की जाने वाली देश की पहली यात्रा होगी और वह उनका स्वागत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से हवाई अड्डे जाएंगे।

लावरोव ने 2012 में इस्लामाबाद का दौरा किया था।

कुरैशी ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘इसमें कोई दो राय नहीं है कि रूस इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है ...पाकिस्तान की उनकी यात्रा से पता चलता है कि हमारे द्विपक्षीय संबंध एक नया मोड़ ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देश उत्तर दक्षिण गैस पाइपलाइन परियोजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो काफी समय से चर्चा में है। उन्होंने कहा कि कराची में पाकिस्तान स्टील मिल रूसी मदद से स्थापित की गई थी और उसे मौजूदा वित्तीय संकट से बाहर निकालने का एक मौका है।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान और रूस अफगान शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का दौरा करने के बाद लावरोव पाकिस्तान आ रहे हैं जिसके साथ रूस के ऐतिहासिक संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत को अफगानिस्तान में शांति के लिए एक सकारात्मक भूमिका निभाने के वास्ते प्रेरित कर सकता है।’’

कुरैशी ने कहा कि वह रूस के विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जो बाद में प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात करेंगे।

लावरोव सोमवार की शाम लगभग 19 घंटे की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों और वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब