लाइव न्यूज़ :

लावरोव दो दिनों की सरकारी यात्रा पर मंगलवार को पहुंचेंगे पाकिस्तान

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:45 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच अप्रैल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिन की सरकारी यात्रा पर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे जिस दौरान वह अपने पाकिस्तान समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और गहरा बनाने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार लावराव प्रधानमंत्री इमरान खान एवं अन्य शीर्ष नेताओं के साथ भी भेंटवार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ दोनों विदेश मंत्री पाकिस्तान -रूस संबंध के समूचे दायरे की समीक्षा करेंगे तथा विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और गहरा बनाने के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे।’’

उसने कहा कि दोनों क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे।

रूस ने हाल ही में अफगान शांति प्रक्रिया में सहयोग पहुंचाने के प्रयास के तौर पर पाकिस्तान, अमेरिका, चीन, तथा अफगानिस्तान सरकार एवं तालिबान के प्रतिनिधियों के सम्मेलन की मेजबानी की थी।

पाकिस्तान पहुंचने से पहले लावरोव भारत जायेंगे जहां वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भेंटवार्ता करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब