लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में सिनाबंग ज्वालामुखी फटने से निकला लावा, धुआं का गुबार

By भाषा | Updated: March 11, 2021 12:15 IST

Open in App

माउंट सिनाबंग (इंडोनेशिया), 11 मार्च (एपी) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी के फटने से बृहस्पतिवार को लावा निकला और धुआं का गुबार छा गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूगर्भ आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में ज्वालामुखी से 1,000 मीटर की ऊंचाई तक धुआं और लावा निकलने लगा जिससे तीन किलोमीटर के दायरे में धुंध छा गया।

सिनबांग निगरानी पोस्ट पर तैनात एक अधिकारी अर्मेन पुत्रा ने बताया कि ज्वालामुखी फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लोगों को ज्वालामुखी के क्रेटर के मुहाने से पांच किलोमीटर दूर रहने को कहा है।

पिछले कुछ सप्ताह में सेंसर उपकरण पर ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिलने के बाद चौकसी बरती जा रही थी और दूसरे शीर्ष स्तर की चेतावनी जारी की गयी थी।

पिछले साल से ही 2600 मीटर ऊंचे इस पर्वत में ज्वालामुखी सुलग रहा था। पिछले महीने 5000 मीटर की ऊंचाई तक राख निकला था और आसपास धुआं छा गया था।

ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में सिनाबंग के आसपास से करीब 30,000 लोगों को दूसरे स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला