लाइव न्यूज़ :

स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट से निकला लावा अटलांटिक महासागर तक पहुंचा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:35 IST

Open in App

मैड्रिड, 29 सितंबर (एपी) स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट के बाद निकल रहा लावा अटलांटिक महासागर तक पहुंच गया है। इस घटना के बाद से जहरीली गैसों के निकलने की भी आशंका है जिससे स्थानीय निवासियों को घरों के अंदर ही रहने को मजबूर होना पड़ा।

ज्वालामुखी फटने के बाद 19 सितंबर को लावा निकलना शुरू हुआ था और अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार किया लेकिन अब क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इससे लगभग 656 इमारतें नष्ट हो गई है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि समुद्र में लावा के आने से छोटे विस्फोट होने की आशंका है और जहरीली गैसें निकलती हैं जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अधिकारियों ने 3.5 किलोमीटर (2.1 मील) की सुरक्षा परिधि स्थापित की और क्षेत्र के निवासियों को जहरीली गैसों के प्रभाव में आने से बचने के लिए खिड़कियों को बंद करके घरों के अंदर रहने के लिए कहा।

हालांकि इसमें अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भू-भाग के समतल होने के कारण लावा तट के पास पहुंच गया था। हालांकि लावा का प्रवाह धीमा हो गया था और गांवों तथा खेतों को अधिक नुकसान पहुंचा।

कैनरी द्वीप के क्षेत्रीय अध्यक्ष एंजेल विक्टर टोरेस ने ‘कोप रेडियो’ से कहा कि उनकी सरकार उन लोगों को मकान देने का काम कर रही है, जिन्होंने अपने मकानों को खो दिया है। अधिकारियों की योजना वर्तमान में खाली पड़े 100 से अधिक मकानों को खरीदने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो