लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के आयोजन से महज दो महीने पहले जापान के तोक्यो और ओसाका में खोले गए बड़े टीकाकरण केंद्र

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:43 IST

Open in App

तोक्यो, 24 मई (एपी) जापान में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल दो महीने पहले सरकार ने कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के तहत सैन्य डॉक्टरों और नर्सों को तोक्यो तथा ओसाका में वृद्ध लोगों को टीका देने के लिए तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा एक साल की देरी के बाद तोक्यो में ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए कटिबद्ध हैं और उन्होंने जुलाई के अंत तक देश के तीन करोड़ 60 लाख बुजुर्गों को टीका देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

सुगा के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल के अंत से बार-बार देश में आपात स्थिति की अवधि और क्षेत्रों को विस्तारित किया है तथा वायरस से मुकाबले के अपने प्रयासों को और सुदृढ़ किया है।

जापान में अधिकतर नागरिकों का टीकाकरण नहीं होने से जुड़ी चिंताओं के कारण जापान में प्रदर्शन बढ़े हैं और 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन को रद्द करने की मांग भी उठ रही है।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच सुगा ने कहा है कि टीकाकरण से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने ओलंपिक के आयोजन के लिए सशर्त टीकाकरण का प्रावधान नहीं किया है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के माध्यम से एथलीटों को फाइजर का टीका उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

इसके साथ ही जापान में ओलंपिक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

तोक्यो में सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाना अप्रत्याशित रूप से चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा, “हम इस परियोजना को पूरा करने के लिए वह सब कुछ करेंगे जो जरूरी है ताकि लोगों को टीका लग सके और वे जितना जल्दी हो सके सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।”

तोक्यो और ओसाका के दो टीकाकरण केंद्रों में लगभग 280 सैन्य चिकित्सा कर्मी और 200 असैन्य नर्सें तैनात हैं। अगले तीन महीने में तोक्यो में प्रतिदिन दस हजार और ओसाका में पांच हजार लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना