अफ्रीका के साहेल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मारे गए: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:25 IST2021-11-13T16:25:25+5:302021-11-13T16:25:25+5:30

Large numbers of people die every day in Africa's Sahel: UN official | अफ्रीका के साहेल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मारे गए: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

अफ्रीका के साहेल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग मारे गए: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

संयुक्त राष्ट्र, 13 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षण प्रमुख ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में संकट के हालात हैं जहां असुरक्षा और अस्थिरता की वजह से विकास की संभावनाएं गंभीर रूप से कम हो रही हैं तथा आतंकवादी हमलों में रोजाना कई लोग मारे गए हैं।

ज्यां-पियरे लैक्रोइ ने कहा, ‘‘लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं कई लोगों तक पहुंच नहीं पा रहीं। कोविड-19 महामारी का खतरा अब भी बना हुआ है।’’

वह जी5 साहेल बल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोल रहे थे। इस बल का गठन पांच अफ्रीकी देशों - चाड, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और मॉरिटानिया द्वारा विशाल साहेल क्षेत्र में बढ़ते आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए 2017 में किया था।

लैक्रोइ ने कहा कि संयुक्त बल लगातार अपना दायरा बढ़ा रहे हैं लेकिन उनके सामने अनेक चुनौतियां हैं जिनमें पड़ोस के लीबिया में संघर्ष से विदेशी लड़ाकों की वापसी शामिल है। इसके साथ ही घरेलू चुनौतियां भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Large numbers of people die every day in Africa's Sahel: UN official

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे