इंडोनेशिया में आफत वाली बारिश! भूस्खलन से 55 लोगों की मौत, 40 से अधिक हुए लापता

By भाषा | Updated: April 5, 2021 09:18 IST2021-04-05T08:45:59+5:302021-04-05T09:18:29+5:30

पूर्वी इंडोनेशिया में भारी बारिश से कम से कम 55 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग लापता हो गए हैं।

Landslides kill 55 in Indonesia, over 40 missing | इंडोनेशिया में आफत वाली बारिश! भूस्खलन से 55 लोगों की मौत, 40 से अधिक हुए लापता

इंडोनेशिया में भारी बारिश के बीच 55 लोगों की मौत

जकार्ता: पूर्वी इंडोनेशिया में मूसलाधार वर्षाजनित हादसों में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए। देश की आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण 40 से अधिक लोग लापता हैं।

स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख लेनी ओला ने बताया कि ईस्ट नूसा टेंगारा प्रांत के एडोनारा द्वीप में आधी रात के बाद लामेनेले गांव में हजारों घरों पर आस-पास की पहाड़ियों से कीचड़ गिरा, जिसके कारण मारे गए 38 लोगों के शवों को बचावकर्ताओं ने बरामद कर लिया है और कम से कम पांच लोग घायल हैं।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 17 अन्य लोगों की मौत हो गई और कम से कम 42 लोग लापता हैं।

एजेंसी प्रवक्ता रादित्या जती ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने और सड़कों पर कीचड़ एवं मलबा होने के कारण राहत कार्य बाधित हुआ।

उन्होंने बताया कि रविवार रात तक सैकड़ों लोग राहत कार्य में जुटे रहे। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम छह गांव प्रभावित हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान जान-माल के हुए नुकसान की सटीक जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Web Title: Landslides kill 55 in Indonesia, over 40 missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे