जापान में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन, बाढ़ का खतरा मंडराया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:40 IST2021-08-13T15:40:52+5:302021-08-13T15:40:52+5:30

Landslides, flood threat looms large after heavy rain in Japan | जापान में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन, बाढ़ का खतरा मंडराया

जापान में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन, बाढ़ का खतरा मंडराया

टोक्यो, 13 अगस्त (एपी) जापान के दक्षिण पश्चिम भाग में शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा होने से भूस्खलन हुआ और चार लोग मलबे में दब गये। भारी बारिश से अब बाढ़ व भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

नागासाकी क्षेत्र के उनजेन के अधिकारियों ने बताया कि शहर में भूस्खलन की घटना की चपेट में दो मकान आ गये जिनमें कुल चार लोग रह रहे थे। इनमें करीब 50 साल की एक महिला की मौत हो गयी एवं लगभग 60 साल का एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। बचावकर्मी बाकी दो की तलाश में जुटे हैं।

जापान मौसमविज्ञान एजेंसी ने दक्षिण मुख्य द्वीप क्युशू के कई हिस्सों में भारी वर्षा एवं भूस्खलन की चेतावनी दी है। पश्चिमी जापान के हिरोशिमा में वर्षा में कमी आने के बाद पहले जारी की गयी चेतावनी का स्तर घटा दिया गया है। हिरोशिमा में इस सप्ताह रिकार्ड वर्षा दर्ज की गयी।

सरकारी टेलीविजन एनएचके पर दिखाया गया कि हिरोशिमा में नदियां उफान पर हैं और उनका मटमैला पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है।

मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि पिछले 48 घंटे में नागासाकी के कई हिस्सों में 500 मिलीमीटर वर्षा हुई जो अगस्त की औसतम वर्षा से अधिक है। इस क्षेत्र में और वर्षा की संभावना है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपदा प्रबंधन बैठक बुलायी है एवं प्रभावित लोगों के राहत एवं बचाव अभियान व सहायता को लेकर हर संभव कदम उठाने का वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Landslides, flood threat looms large after heavy rain in Japan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे