लाइव न्यूज़ :

लाहौरः सीएम योगी की राह पर पाकिस्तान पुलिस?, 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दो मामा-दो चचेरे भाई को मुठभेड़ में मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 12:48 IST

लाहौरः पुलिस के एक बयान में दावा किया गया है कि संदिग्धों को पीड़िता का गला काटने में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए एक स्थान पर ले जाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।नाबालिग से साथ क्रूर बलात्कार एवं हत्या की घटना पर दुख जताया।15 संदिग्धों को पकड़ा और उनके डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे।

लाहौरःपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने 11 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म व उसकी हत्या के चार आरोपियों को मंगलवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर जिले में 24 मार्च को लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने वाले संदिग्ध उसके रिश्तेदार थे। इनमें उसके दो मामा और दो चचेरे भाई थे। सूत्र ने कहा कि 30 मार्च को गिरफ्तार किए गए चारों संदिग्धों ने अपना अपराध कबूल कर लिया था। उन्होंने बताया, ‘‘चूंकि संदिग्धों ने नाबालिग लड़की के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, इसलिए ऐसे दरिंदों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जा सकती।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

हालांकि, पुलिस के एक बयान में दावा किया गया है कि संदिग्धों को पीड़िता का गला काटने में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए एक स्थान पर ले जाया गया था। चाकू बरामद होने के बाद लौटते समय संदिग्धों के साथियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की। बयान में कहा गया, ‘‘जवाबी गोलीबारी में चारों संदिग्ध मारे गए, जबकि उनके साथी भागने में सफल रहे।’’

थाना प्रभारी (एसएचओ) राव शहजाद बाबर ने नाबालिग से साथ क्रूर बलात्कार एवं हत्या की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुरू में 15 संदिग्धों को पकड़ा और उनके डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे। उन्होंने कहा कि जांच के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाबर ने कहा कि संदिग्धों ने जांच अधिकारी के सामने अपराध करना कबूल कर लिया। बाबर ने कहा कि पीड़िता की मां इस मामले में शिकायतकर्ता है और वह अपनी बेटी के लिए "शीघ्र न्याय" चाहती है।

टॅग्स :पाकिस्तानPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा