लाइव न्यूज़ :

लद्दाख प्रशासन ने लेह में सिंधु दर्शन उत्सव स्थगित किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:37 IST

Open in App

लेह, 14 मई लद्दाख प्रशासन ने कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर प्रसिद्ध 'सिंधु दर्शन' उत्सव स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लेह में हर साल जून में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यह उत्सव आयोजित किया जाता है। इस साल भी 19 से 27 जून को यह उत्सव प्रस्तावित था।

पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव महबूब अली खान ने यहां एक बैठक में कहा '' कोविड की लद्दाख और पूरे देश में अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन और आयोजकों ने स्थिति में सुधार तक कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया है। ''

भारत में 'सिंधु दर्शन' के दौरान श्रद्धालु सिंधु नदी के किनारे एकत्र होते हैं। वर्ष 1997 से इस तीन दिवसीय उत्सव के दौरान भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां जुटते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें