लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच टीकों की कमी बनी चिंता का कारण

By भाषा | Updated: July 3, 2021 08:48 IST

Open in App

बैंकॉक, तीन जुलाई (एपी) थाईलैंड में शनिवार को कोविड-19 के 6,200 से अधिक नए मामले आए। देश में स्वास्थ्य सुविधाओं और कोरोना वायरस रोधी टीकों की कमी के बीच लगातार तीसरे दिन संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 41 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या 2,181 हो गयी है। थाईलैंड में अब तक सामने आए 2,71,000 से अधिक मामलों के 90 प्रतिशत मामले और मृतक संख्या के 95 प्रतिशत मामले अप्रैल की शुरुआत में महामारी के जोर पकड़ने के बाद दर्ज किए गए हैं। जून में 992 लोगों की मौत हुई, जो 2020 में थाईलैंड में हुई मौत की कुल संख्या से 15 गुना अधिक है।

पिछले कुछ सप्ताह में उन मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें अस्पतालों में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) और वेंटिलेंटर बिस्तर की आवश्यकता है। सरकार के कोविड-19 स्थिति प्रशासन केंद्र ने बताया कि नए मामलों में से 39 प्रतिशत बैंकॉक से आए हैं, 25 प्रतिशत मामले पास के प्रांतों से हैं और 36 प्रतिशत अन्य 71 प्रांतों से आए हैं। केंद्र के उपप्रवक्ता अपिसमाई श्रीरंगसन ने कहा कि बैंकॉक के अधिकारियों को अपने स्थानीय समुदायों में संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखने और गंभीर मामलों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने को लेकर तत्काल कदम उठाने चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को जानकारी साझा करते हुए हालिया परिस्थिति को लेकर चिंता जतायी थी। महामारी विज्ञानी कामनुआन उंगचूसाक ने आशंका जताई कि अधिक संक्रामक माने जाने वाले वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आने से जुलाई में मृतक संख्या बढ़कर 1,400 तक पहुंच सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल