लाइव न्यूज़ :

जलवायु वित्त के प्रति गंभीर रुख का अभाव देशों के नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य को जोखिम में डालेगा :भारत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:10 IST

Open in App

ग्लासगो, आठ नवंबर ‘बेसिक’ समूह की ओर से बोलते हुए सोमवार को भारत ने चेतावनी दी कि जलवायु वित्त के प्रति एक गंभीर रुख का अभाव जलवायु अनुकूलन और देशों के ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन लक्ष्य को जोखिम में डाल देगा।

‘बेसिक’, चार देशों--ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन--का समूह है।

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि जलवायु वित्त 2009 के स्तर पर जारी नहीं रह सकता और जोर देते हुए कहा था कि उसे उम्मीद है कि नयी प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर एक हजार अरब डॉलर के जलवायु वित्त को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।

मुख्य वार्ताकार (भारत) व पर्यावरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रिचा शर्मा ने यहां 26 वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में बेसिक समूह का बयान जारी करते हुए कहा कि नये वित्त के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट समय सीमा और तीव्र गति की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘बेसिक समूह आगाह करना चाहेगा कि जलवायु वित्त के प्रति गंभीर रुख के अभाव से जलवायु अनूकूलन और देशों का नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य जोखिम में पड़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला