लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यूरोप में आईसीयू बिस्तरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 18:36 IST

Open in App

पेरिस, 10 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहे यूरोपीय देशों में आईसीयू बिस्तरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो रही है। इटली के अस्पतालों के बाहर एम्बुलेंसों की कतार देखी जा सकती हैं जबकि फ्रांस में आईसीयू इकाइयां 92 फीसदी तक भर चुकी हैं।

स्पेन के बार्सिलोना के आईसीयू में डॉक्टर मरीजों की बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं। आईसीयू कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज का आखिरी मोर्चा है और यूरोप इस मोर्चे पर कमजोर पड़ रहा है क्योंकि यहां बिस्तरों और मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों की कमी हो रही है।

कई स्वास्थ्य अधिकारी कड़ी पाबंदियों को लगाने की वकालत कर रहे हैं और आगाह कर रहे हैं कि अगर और बिस्तर जोड़ भी लिए जाएं तो मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सो की कमी है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बताया कि फ्रांस में पिछले बसंत मौसम से अब तक 7,000 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों ने आईसीयू का प्रशिक्षण हासिल किया था। नर्सिंग छात्रों, इंटर्न और पराचिकित्सकों सभी की सूची तैयार की गई थी।

यहां 92.5 फीसदी तक आईसीयू भरे हैं और मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

वही इटली में नेशनल डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख फिलिपिनो एनेली ने बताया कि मौजूदा संक्रमण दर के हिसाब से जल्द ही ऐसा समय आएगा कि मरीजों के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?