लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लेबर पार्टी को बड़ा झटका, सात सांसदों ने ब्रेक्जिट को लेकर छोड़ी पार्टी

By भाषा | Updated: February 19, 2019 05:02 IST

यह कदम 1981 में चार वरिष्ठ सदस्यों के पार्टी छोड़कर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) गठित करने के बाद सबसे बड़ी टूट है।

Open in App

लंदन, 18 फरवरी:ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी को सोमवार को उस समय झटका लगा जब ब्रेक्जिट विरोधी उसके सात सांसदों ने ब्रेक्जिट और यहूदी विरोध सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने नेता जेरेमी कॉर्बिन के रुख के विरोध में पार्टी छोड़ दी। सांसदों सी उमुन्ना, लुसियाना बर्जर, क्रिस लेस्ली, एंजिला स्मिथ, माइक गेप्स, गाविन शुकर और एन कॉफे ने लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके पत्रकारों को बताया कि वे संसद के भीतर एक अलग स्वतंत्र समूह के तौर पर बैठेंगे।

बर्जर ने कहा, ‘‘आज सुबह हम सभी ने लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह बहुत मुश्किल, कष्टकारी लेकिन जरूरी निर्णय था।’’ बर्जर स्वयं यहूदी हैं और वह लेबर पार्टी के भीतर यहूदी विरोध को लेकर बहुत मुखर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जिसके बारे में आज मैं इस अरुचिकर निष्कर्ष पर पहुंची कि वह यहूदी विरोधी है। मैं दादागिरी, कट्टरता और धमकाने की संस्कृति पीछे छोड़ रही हूं।’’ 

उन्होंने समूह की ओर से जारी अपने बयान में कहा कि सात सांसद ब्रिटेन के अलग अलग क्षेत्रों, अलग अलग पृष्ठभूमियों और पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो उन्हीं मूल्यों को साझा करते हैं। बर्जर ने कहा, ‘‘आज से हम सभी संसद में सांसदों के एक नये स्वतंत्र समूह के तौर पर बैठेंगे।’’ 

लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने सहयोगियों के साथ सहानुभूति है जिन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय किया लेकिन उन्होंने पार्टी के भीतर एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से इन पूर्व सहयोगियों की निराशा को समझता हूं, उनमें से कुछ को मैं मित्र मानता हूं। मैं यूरोपीय संघ के प्रति लेबर पार्टी की एक स्पष्ट प्रतिबद्धता देखना चाहता हूं।’’ 

यह कदम 1981 में चार वरिष्ठ सदस्यों के पार्टी छोड़कर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) गठित करने के बाद सबसे बड़ी टूट है। उमन्ना ने अन्य से समूह में शामिल होने का आह्वान करते हुए संकेत दिया कि पार्टी से टूट के उनके इस कदम से एक नया आंदोलन प्रेरित होना चाहिए। साथी सांसदों क्रिस लेस्ली ने पार्टी पर ब्रेक्जिट पर देश से ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना