लाइव न्यूज़ :

ज्वालामुखी के रौद्र रूप के बीच भूकंप के तेज झटकों की आशंका से जूझ रहा है ला प्लामा द्वीप

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:36 IST

Open in App

कैनरी द्वीप (स्पेन), 27 अक्टूबर (एपी) स्पेन के ला प्लामा द्वीप के निवासी पिछले पांच सप्ताह से ज्वालामुखी से लगातार निकल रहे धधकते लावे से हुए नुकसान के बीच भूकंप के तेज झटकों से होने वाली क्षति को लेकर भी परेशान हैं।

भूकंपविदों का कहना है कि 19 सितंबर को ज्वालामुखी विस्फोट के बाद से अभी तक ला प्लामा द्वीप पर सैकड़ों की संख्या में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं जिनमें से एक के बाद एक 4.6 तीव्रता और 4.9 तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए, जो अभी तक आए सबसे तेज झटके हैं।

अभी तक ला प्लामा पर महसूस हुए भूकंप के झटके बहुत हल्के या बहुत दूर थे जिनसे द्वीप को कोई नुकसान पहुंच सके, लेकिन इससे द्वीप के निवासियों में बेचैनी जरूर बढ़ गयी थी।

मंगलवार को भूकंप का झटका 96 किलोमीटर की दूरी तक कैनरी द्वीपसमूह के तीन अन्य द्वीपों में भी महसूस हुआ।

ज्वालामुखी से निकले लावे से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक