लाइव न्यूज़ :

किर्गिस्तान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जापारोव ने अपनी शक्तियां बढ़ाने की बात कही

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:04 IST

Open in App

मास्को, 11 जनवरी (एपी) किर्गिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाले सादिर जापारोव ने कहा है कि वह राष्टपति पद की शक्तियों में वृद्धि के लिए जल्द ही संवैधानिक बदलावों के काम को आगे बढ़ाएंगे।

चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि 98 प्रतिशत मतों की गिनती की गई है जिसमें से सादिर जापारोव 79 प्रतिशत मत हासिल करके विजयी हुए हैं।

जापारोव ने यह भी प्रतिबद्धता जतायी कि वह देश के मुख्य सहयोगी रूस के साथ नजदीकी संबंध बनाये रखेंगे।

जापारोव एक क्षेत्रीय गवर्नर के अपहरण के आरोप में साढ़े ग्यारह साल की सजा काट रहे थे। उन्हें करीब तीन महीने पहले उन प्रदर्शनकारियों द्वारा मुक्त कराया गया था जो अक्टूबर में हुए संसदीय चुनाव को चुनौती दे रहे थे।

जापारोव ने अपनी रिहायी के तत्काल बाद राष्ट्रपति सूरोनबाय जीनबेकोव को पद से हटाने के लिए समर्थकों को एकजुट किया और देश के अंतरिम नेता के तौर पर सत्ता संभाली।

रविवार को हुए चुनाव के साथ ही हुए एक जनमत संग्रह में 81 प्रतिशत मतदाताओं ने राष्ट्रपति पद की शक्तियां मजबूत करने का समर्थन किया। जापारोव ने सोमवार को कहा कि प्रासंगिक संवैधानिक बदलावों का मसौदा तैयार करने पर आगे बढ़ेंगे जिसके कुछ महीने में एक अन्य जनमत संग्रह से अनुमोदन कराया जाएगा।

जापारोव के 16 प्रतिद्वंद्वियों में से एक अदाखन मादुमारोव ने उनकी जीत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और दावा किया कि मतदान में धांधली की गई।

मतदान के बाद जापारोव ने प्रतिबद्धता जतायी की कि रूस देश का ‘‘मुख्य रणनीतिक साझेदार’’ रहेगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जापारोव को चुनाव में जीत की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें