लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने में हुई लापरवाही, किर्गिजस्तान ने स्वास्थ्य मंत्री और उप प्रधानमंत्री को किया बर्खास्त

By भाषा | Updated: April 1, 2020 16:39 IST

किर्गिजस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 111 मामले सामने आए हैं, और अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने बीमारी से निपटने के उनके प्रयासों की आलोचना की थी। स्वास्थ्य मंत्री कोस्मोस्बेक चोलपोंबेव और उप प्रधानमंत्री अल्तीनाई उमरबेकोवा को बर्खास्त करने की घोषणा की गई है।

बिश्केक। किर्गिजस्तान सरकार में कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिम्मेदार दो वरिष्ठ सदस्यों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव ने बीमारी से निपटने के उनके प्रयासों की आलोचना की थी। राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वास्थ्य मंत्री कोस्मोस्बेक चोलपोंबेव और उप प्रधानमंत्री अल्तीनाई उमरबेकोवा को बर्खास्त करने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ देश की टास्क फोर्स का नेतृत्व करने में मदद करने वाले दोनों नेताओं की आलोचना करते हुए उनके काम को असंतोषजनक बताया था। जीनबेकोव ने कहा था कि उन्होंने बीमारी को फैलने दिया।

किर्गिजस्तान में कोरोना वायरस के 111 मामले सामने आए हैं, और अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8.72 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 43 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?