लाइव न्यूज़ :

कुवैत के प्रमुख सुधारक शेख नासिर का निधन

By भाषा | Updated: December 20, 2020 21:32 IST

Open in App

दुबई, 20 दिसम्बर (एपी) कुवैत के दिवंगत अमीर के सबसे बड़े पुत्र शेख नासिर सबाह अल सबाह का रविवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। यह जानकारी देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी।

शेख नासिर ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न सरकारी पद संभाले जिसमें रक्षा मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री का पद भी शामिल था। गत सितम्बर में उनके पिता 91 वर्षीय शेख सबाह अल अहमद अल सबाह के निधन के बाद उन्हें वली अहद (क्राउन प्रिंस) के पद का शीर्ष दावेदार माना जा रहा था।

वह तेल से संपन्न इस खाड़ी देश में एक प्रभावशाली सुधारक के तौर पर उभरे थे।

शेख नासिर को उनकी महत्वाकांक्षी विशाल परियोजनाओं और भ्रष्टाचार निरोधी प्रयासों के लिये काफी समर्थन मिल रहा था, लेकिन उनकी जगह उनके चाचा शेख मिशल अल अहमद अल जाबिर अल सबाह को तरजीह दी गई।

सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए ने यह नहीं बताया कि शेख नासिर की मृत्यु कैसे हुई लेकिन दो वर्ष पहले उनके फेफड़े से ट्यूमर निकाले जाने के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल