लाइव न्यूज़ :

कुवैत सरकार ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गतिरोध गहराया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:24 IST

Open in App

दुबई, 12 जनवरी (एपी) कुवैत में सरकार और सांसदों के गतिरोध के बीच मंत्रिमंडल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस महीने की शुरुआत में करीब 30 सांसदों ने सरकार के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था।

यह कदम दर्शाता है कि देश में राजनीतिक गतिरोध की वजह से अस्थिरता फैली है, लोगों का विश्वास कम हुआ है और तेल समृद्ध यह देश दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

संसद में निर्वाचित नए चेहरों में से करीब 60 फीसदी से ज्यादा ने हाल में मंत्रिमंडल की नियुक्तियों के खिलाफ प्रधानमंत्री से खूब सवाल-जवाब किये, जिसके बाद मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

संसद के पुराने अध्यक्ष को फिर से बहाल करने को लेकर ही नए सांसदों में गुस्सा पैदा हुआ था जो कि देश में भ्रष्टाचार और सरपरस्ती के तंत्र के फिर हावी होने का संदेह जता रहे हैं। अध्यक्ष का ताल्लुक बड़े कारोबारी परिवार से है।

विरोधी सांसदों के मुताबिक, प्रधानमंत्री को अब अपना इस्तीफा अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह को सौंप देना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि सबाह उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...