लाइव न्यूज़ :

कुवैत सरकार ने इस साल दूसरी बार इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:07 IST

Open in App

दुबई, आठ नवंबर (एपी) कुवैत की सरकार ने तेल संपन्न देश के राजनीतिक समस्याओं का सामना करने का जिक्र करते हुए इस साल दूसरी बार सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए ने अपनी खबर में कहा है कि कुवैत के शासक, शेख नवाफ अल अहमद अल सबा ने सरकार के इस्तीफे की नोटिस प्राप्त की है। हालांकि, खबर में यह नहीं बताया गया है कि देश के प्रधानमंत्री शेख सबा अल खालिद अल हमद अल सबा के इस्तीफे को क्या स्वीकार कर लिया गया है।

सरकार ने इससे पहले जनवरी में इस्तीफा दिया था। रविवार को शेख नवाफ ने देश की सरकार में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए विपक्षी नेताओं को आममाफी दी थी।

उल्लेखनीय है कि तेल के प्रचुर भंडार से संपन्न राष्ट्र कुवैत हाल के वर्षों में अपना बजट संतुलित करने और देश की आबादी को निजी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए संघर्ष करता रहा है।

देश की वित्तीय स्थिति कोरोना वायरस महामारी में खस्ताहाल होने के बाद पिछले साल रेटिंग एजेंसी मूडी ने कुवैत के इतिहास में पहली बार उसकी रेटिंग घटाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना