लाइव न्यूज़ :

यमन पर मंत्री के बयान को लेकर कुवैत ने लेबनानी राजदूत को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:23 IST

Open in App

बेरूत, 30 अक्टूबर (एपी) कुवैत ने सऊदी अरब और बहरीन का अनुसरण करते हुए शनिवार को लेबनान के प्रभारी राजदूत को यमन में युद्ध के संबंध में लेबनान के एक मंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों पर दो दिनों के भीतर अमीरात छोड़ने का आदेश दिया। कुवैत ने भी बेरूत से अपने राजदूत को वापस बुला लिया।

यह कदम तब आया जब अरब लीग के प्रमुख ने सूचना मंत्री जॉर्ज कोर्डाही के बयानों पर लेबनान और अमीर खाड़ी देशों के बीच संबंधों के बिगड़ने पर चिंता व्यक्त की।

लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बुहाबीब ने कहा कि प्रधानमंत्री नजीब मिकाती विदेशी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिन्होंने उनसे इस्तीफा देने के बारे में नहीं सोचने को कहा।

मंत्री ने कहा कि संकट को हल करने में मदद के लिए वह अमेरिकियों के संपर्क में हैं।

कोर्डाही ने अगस्त में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यमन में युद्ध को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा एक आक्रमण के रूप में वर्णित किया था।

उन्होंने कहा कि यमन में युद्ध “बेतुका” है और इसे रोकना चाहिए क्योंकि वह अरबों के बीच युद्ध का विरोध करता है।

यमन 2014 के बाद से गृहयुद्ध से जूझ रहा है, जब ईरान समर्थित हौती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के उत्तर के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया था।

इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को पहले दक्षिण में और फिर सऊदी अरब में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला