लाइव न्यूज़ :

सीरिया में कुर्द और तुर्की समर्थित लड़ाकों में झड़प, 11 की मौत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:22 IST

Open in App

बेरूत, 24 नवंबर (एपी) सीरिया के उत्तरी इलाके में कुर्द लड़ाकों एवं तुर्की समर्थित विपक्षी बंदूकधारियों के बीच जबरदस्त संघर्ष में कम से कम 11 लड़ाके मारे गये हैं । विपक्षी युद्ध निगरानी एवं कुर्द प्रवक्ता ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पिछले साल अक्टूबर में तुर्की सेना के उत्तरी ​सीरिया में हमला करने के बाद से कुर्दों के नेतृत्व वाली सीरियाई लोकतांत्रिक बलों एवं तुर्की समर्थित विपक्षी बंदूकधारियों के बीच गोलाबारी एवं गोलीबारी आम बात है। तुर्की समर्थित विपक्षी बंदूकधारियों को सीरियाई राष्ट्रीय सेना के नाम से भी जाता है।

ब्रिटेन स्थित विपक्षी युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यून राइट्स’ ने बताया कि ईन इशा शहर के निकट सीरियाई लोकतांत्रिक बलों के ठिकानों पर तुर्की समर्थित बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसके बाद सोमवार की रात यह झड़प हुयी ।

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि इस संघर्ष में तुर्की समर्थित लड़ाकों के 11 सदस्य मारे गये और कुर्द बलों के लोग भी इस संघर्ष में या तो मारे गये हैं अथवा घायल हुये हैं ।

सीरियाई लोकतांत्रिक बलों के प्रवक्ता मरवान कामिशलो ने झड़प की पुष्टि की। हालांकि, बल के कितने जवान मारे गये हैं, इस बारे में कुछ भी कहने से उन्होंने इंकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?