लाइव न्यूज़ :

कृष्णमूर्ति ने जैन कवि और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 21 अक्टूबर भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में जैन कवि, विद्वान, धर्मगुरु और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी के उल्लेखनीय जीवन को याद करते हुए उनकी कई आध्यात्मिक कृतियों की सराहना की।

कृष्णमूर्ति ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा में अपने बयान में उनकी काव्य आध्यात्मिक कृति, आत्मसिद्धि शास्त्र समेत कई लेखन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘1867 में भारतीय बंदरगाह शहर वावनिया (गुजरात) में जन्मे, राजचंद्रजी कम उम्र से ही धार्मिक जीवन के प्रति आकर्षित थे। उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने उन्हें जैन धर्म और अहिंसा (अन्य जीवित प्राणियों को नुकसान न पहुंचाने का नैतिक सिद्धांत) के मूल विश्वास के प्रति प्रेरित किया।’’

उन्होंने कहा कि राजचंद्रजी ने महान आध्यात्मिक ऊंचाइयों को छुआ और समकालीन सामाजिक परिवेश के लिए सहज तरीके से आत्म-खोज के मार्ग को उजागर किया। उन्होंने कहा, ‘‘34 वर्ष के छोटे से जीवन में भी, राजचंद्रजी ने दुनिया को एक समृद्ध विरासत दी जो साधकों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रही है। उनके जीवन और कार्यों को ‘श्रीमद राजचंद्र’ नामक एक खंड में संकलित और प्रकाशित किया गया है, जिसकी सामग्री हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।’’

कृष्णमूर्ति ने कहा कि 1891 में, राजचंद्रजी को मोहनदास गांधी नामक एक युवा भारतीय वकील से मिलवाया गया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से राजचंद्रजी और गांधी के बीच एक मित्रता बनी। गांधी ने अपनी आत्मकथा में अपने आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना