लाइव न्यूज़ :

क्रेमलिन ने यूक्रेन पर हमले की योजना से इंकार किया, नाटो पर धमकी का आरोप

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:51 IST

Open in App

मॉस्को, 12 नवंबर (एपी) क्रेमलिन ने शुक्रवार को इन आरोपों का खंडन किया कि यूक्रेन की सीमा के नजदीक रूसी सैनिकों की तैनाती मॉस्को के आक्रामक रुख का प्रतिबिंब है। साथ ही कहा कि रूस नाटो की कथित धमकी के जवाब में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है।

क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने पश्चिमी मीडिया की उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि ‘‘मॉस्को कथित तौर पर यूक्रेन पर हमला करने वाला है।’’उन्होंने कहा कि ‘‘यह तनाव बढ़ाने के लिए खोखली और तथ्यविहीन खबर’’है।

संवाददाता सम्मेलन में पेस्कोव ने कहा, ‘‘रूस ने किसी को धमकी नहीं दी है। हमारे इलाके में सैनिकों की गतिविधि से किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।’’

गौरतलब है कि यूक्रेन ने पिछले सप्ताह शिकायत की थी कि रूस ने उसकी सीमा के नजदीक युद्धाभ्यास करने के बाद हजारों की संख्या में सैनिकों की तैनाती कायम रखी है ताकि वह उस पर और दबाव बना सके। रूस ने वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने देश में मिला लिया था और पूर्वी यूक्रेन में उभरे अलगावादी उग्रवाद को समर्थन दिया था।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि करीब 90 हजार रूसी सैनिक, विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन से लगती सीमा के करीब तैनात हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस हफ्ते यूक्रेन के विदेशमंत्री दमित्रो कुलेबा को भरोसा दिया था कि वाशिंगटन यूक्रेन की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला