लाइव न्यूज़ :

कोविंद ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेंट की मिठाई

By भाषा | Updated: December 16, 2021 12:27 IST

Open in App

ढाका, 16 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना को राष्ट्रपति भवन की ‘बेकरी’ में बनी मिठाइयां, केक और नमकीन सद्भावना के तौर पर भेंट किए हैं। इससे दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों को अपनेपन का स्पर्श मिलेगा और शीर्ष नेताओं के संबंध प्रगाढ़ होंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 50वें विजय दिवस पर आयोजित समारोहों में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय बांग्लादेश आए हैं। भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को मात दी थी। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। इस दिन को ‘विजय दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

कोविंद ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष अब्दुल हामिद को बुधवार को बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में मुलाकात के दौरान और प्रधानमंत्री हसीना को ढाका के पैन पैसिफिक सोनारगांव होटल में ये नमकीन और मिठाइयां भेंट कीं।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि ऐसे मौकों पर, आपको अपनेपन का एक स्पर्श देना चाहिए। भारतीय राष्ट्रपति के आवास राष्ट्रपति भवन में भी बंगभवन की तरह अपनी बेकरी है, जिसने बांग्लादेश के माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए कुछ मिठाइयां और बिस्कुट तैयार किए... और मैं कहूंगा कि यही वे चीजें हैं, जो रिश्तों को अपनेपन का स्पर्श देंगी।’’

श्रृंगला ने बुधवार रात पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें आम भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री हसीना का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल