लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में 21 जून से दी जाएगी कोविड प्रतिबंधों में ढील

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:03 IST

Open in App

सिंगापुर, 18 जून सिंगापुर ने कोविड-19 संबंधित प्रतिबंधों में 21 जून से ढील देने की घोषणा शुक्रवार को की जिसके तहत दो लोग साथ बैठकर रेस्तरां में खाना खा सकेंगे। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच सिंगापुर सरकार प्रतिष्ठानों को दोबारा खोलने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

मीडिया में आई एक खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दो लोगों के समूह का नियम इंडोर कसरत गतिविधियों पर भी लागू होगा और इसमें मास्क की अनिवार्यता नहीं होगी।

मंत्रालय ने कहा कि आने वाले हफ्तों में सिंगापुर तीसरे चरण (अलर्ट का उच्च स्तर) से गुजरेगा और इस दौरान घर से काम करने का विकल्प जारी रहेगा। जिन कर्मचारियों को कार्यालयों से काम करना अनिवार्य होगा उनके लिए काम के समय में अंतर होगा और कार्य अवधि में बदलाव किया जा सके ऐसी व्यवस्था करनी होगी।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यस्थलों में सामाजिक एकत्रीकरण और कार्य संबंधित आयोजनों पर खाने पीने की वस्तुएं परोसने की अनुमति नहीं होगी। सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इस बीच प्रतिष्ठानों को दोबारा खोलने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

कोविड-19 की स्थिति से मुकाबला करने के लिए गठित कई मंत्रालयों की भागीदारी वाले कार्यबल के सह अध्यक्ष लॉरेंस वोंग ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि संक्रमण फैलने के मद्देनजर हम प्रतिष्ठानों को दोबारा खोलने के दूसरे चरण की प्रक्रिया को लागू नहीं कर पा रहे हैं। बुकित मेरह (खाने पीने के केंद्र) में संक्रमण का क्लस्टर पाया गया है और अब हमें अपनी योजना में फेरबदल करना होगा।”

अलग से जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में मंत्रालय ने कहा कि बदली हुई प्रक्रिया के तहत दो लोगों से अधिक, जो एक ही परिवार के सदस्य न हों, उन्हें रेस्तरां आदि में एक साथ खाना खाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब