लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड प्रतिबंधों में दी गई ढील, सिनेमाघर और प्रार्थना स्थल खुले

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:24 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 15 अक्टूबर पाकिस्तान ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संबंधित पाबंदियों में और ढील प्रदान करते हुए टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए सिनेमाघरों और प्रार्थना स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी। राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) द्वारा एक बैठक में यह निर्णय किया गया।

एनसीओसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि टीके की दोनों खुराक ले चुके नागरिकों के लिए सिनेमाघरों और प्रार्थना स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है तथा सप्ताह में एक दिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय भी वापस ले लिया गया है।

घर के अंदर होने वाले वैवाहिक समारोह में अब 300 लोगों को बुलाया जा सकेगा और खुले में होने वाले समारोह में 500 लोग शामिल हो सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना