लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड संक्रमण दर मार्च 2020 के बाद निम्नतम स्तर पर

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:43 IST

Open in App

इस्लामाबाद, नौ नवंबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2000 के बाद पहली बार पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की दर एक प्रतिशत से नीचे आई है। देश में पिछले 24 घंटों में 400 नए मामले सामने आये और संक्रमण दर 0.94 फीसदी दर्ज की गई।

पिछले साल मार्च के बाद पहली बार संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे आयी है।

पाकिस्तान में पिछले साल 26 फरवरी को महामारी का पहला सामने आया था और जल्द ही अन्य आवश्यक डेटा के साथ नए मामलों पर नज़र रखने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि देश में महामारी से पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 28,558 हो गयी है। इसके अनुसार, देश में अब तक संक्रमण के 12,77,560 मामले सामने आये हैं जबकि 12,26,157 लोग पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1206 है ।

पाकिस्तान में 4.5 करोड़ से अधिक लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण किया गया है जबकि 7.52 करोड़ से अधिक लोगों को आंशिक रूप से टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल