लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के साथ तालमेल की अनुपस्थिति में कोविड-19 से ज्यादा लोगों के मरने का खतरा: जो बाइडन

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुए जो बाइडन ने कहा कि अगर वह और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस से निपटने के लिए तालमेल नहीं बिठाते हैं तो संक्रमण से ज्यादा अमेरिकी लोगों के मरने का खतरा है।

मीडिया ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडन को तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में जीता हुआ दिखाया है। हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कई निर्णायक राज्यों में कानूनी लड़ाई शुरू की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हार नहीं स्वीकार करने और उनके प्रशासन द्वारा हस्तांतरण प्रक्रिया में सहयोग से इनकार के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाइडन ने सोमवार को विलमिंग्टन में कहा, ''अगर हम तालमेल नहीं बिठाते हैं तो और अधिक लोगों की मौत हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि टीका महत्वपूर्ण है और कैसे अमेरिका को टीका मिलेगा और कैसे 30 करोड़ अमेरिकी लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसके लिए क्या योजना है, यह एक सवाल है। इससे निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनिया के बाकी देशों के साथ भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए अगले साल 20 जनवरी तक प्रतीक्षा करनी पड़ी (राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह) तो अमेरिका करीब डेढ़ महीने पीछे रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?