लाइव न्यूज़ :

टीके की अपेक्षा कोविड से रक्त का थक्का बनने का ज्यादा जोखिम: अध्ययन

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:29 IST

Open in App

लंदन, 15 अप्रैल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के बाद रक्त का थक्का बनने का खतरा सामान्य से लगभग 100 गुना अधिक है जबकि टीकाकरण या इन्फ्लूएंजा के बाद इसका जोखिम कई गुना अधिक है।

यह अध्ययन बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुआ है।

शोध में पाया गया कि रक्त का थक्का बनना यानी सेरेब्रल वेनस थ्रोम्बॉसिस (सीवीटी) कोविड के बाद किसी भी तुलना समूह की तुलना में अधिक होते हैं तथा इनमें से 30 प्रतिशत मामले 30 से कम उम्र वाले लोगों में होते हैं।

अध्ययन के अनुसार मौजूदा कोविड टीकों की तुलना में यह जोखिम 8-10 गुना अधिक है और ‘बेसलाइन’ की तुलना में यह करीब 100 गुना अधिक है।

यह अध्ययन ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और सीवीटी के दुर्लभ मामलों के बीच संभावित कड़ी लिंक की रिपोर्टों का अनुसरण करता है, जो दवाओं के नियामकों द्वारा गहन जांच के दौर से गुजर रहे हैं । हालांकि इन टीकों को सुरक्षित और प्रभावी माना गया है।

शोध से जुड़े पॉल हैरीसन ने कहा कि टीकों और सीवीटी के बीच संभावित कड़ी को लेकर कुछ चिंताएं हैं, जिससे सरकार और नियामक कुछ टीकों के उपयोग पर रोक लगा सकते हैं। फिर भी यह प्रमुख प्रश्न का पता लगाना बाकी है कि कोविड की पहचान के बाद सीवीटी का कितना जोखिम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा