लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट : यूरोप में टीका नहीं लगवाने वालों पर लगाई जा रहीं पाबंदियां

By भाषा | Updated: November 20, 2021 14:06 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 20 नवंबर (एपी) यूरोप महाद्वीप कोविड-19 महामारी का वैश्विक केंद्र बना हुआ है क्योंकि कई देशों में रिकॉर्ड स्तर पर मामले बढ़ रहे हैं। लगभग दो वर्ष की पाबंदियों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और यह स्वास्थ्य संकट टीकाकरण करवा चुके लोगों और उन लोगों को आमने-सामने ला रहा है जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है।

पहले से भार तले दबी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बचाने के प्रयास में सरकारें ऐसे नियम लागू कर रही है जो टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों के लिए विकल्पों को सीमित कर देते हैं, सरकारों को उम्मीद है कि ऐसा करने से टीकाकरण की दर बढ़ेगी।

इसी कड़ी में शुक्रवार को ऑस्ट्रिया ने एक फरवरी से टीकाकरण को अनिवार्य बना दिया है। यहां के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने इस कदम को वायरस की लहरों के दुष्चक्र को तोड़ने का इकलौता तरीका बताया।

यूरोपीय संघ में टीकाकरण अनिर्वाय करने वाला ऑस्ट्रिया इकलौता देश है लेकिन कई देशों की सरकारें पाबंदियां लगा रही हैं।

स्लोवाकिया ने गैर जरूरी सामान की सभी दुकानों और शॉपिंग मॉल में उन लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी जिन्हें कोविड रोधी टीके नहीं लगे हैं। ऐसे लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा सकेंगे और काम पर जाने के लिए भी उन्हें दो बार जांच करवानी होगी।

प्रधानमंत्री एडुआर्ड हेगर ने इन कदमों को ‘‘टीकाकरण नहीं करवाने वालों के लिए लॉकडाउन’’ बताया।

स्लोवाकिया की 55 लाख की आबादी में से महज 45.3 फीसदी का पूर्ण टीकाकरण हुआ है। यहां मंगलवार को रिकॉर्ड 8,342 नए मामले सामने आए।

सिर्फ मध्य और पूर्वी यूरोप के देश ही नहीं हैं जो वायरस के प्रकोप को झेल रहे हैं बल्कि पश्चिम के सम्पन्न देश भी वायरस से प्रभावित हैं और एक बार फिर पाबंदियां लगा रहे हैं।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अब कदम उठाने का वक्त है।’’

यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों के लिए बृहस्पतिवार को नई पाबंदियों की घोषणा की जिनके मुताबिक ऐसे लोग जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने के बावजूद बार, रेस्टोरेंट, सिनेमा, थियेटर, संग्रहालय और जिम नहीं जा सकेंगे।

चेक गणराज्य में टीके नहीं लगवाने वाले लोगों पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ इस हफ्ते प्राग में दस हजार लोगों ने प्रदर्शन किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना