लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत व यूरोपीय क्षेत्रों में कोविड के मामले बढ़े: विश्व स्वास्थ्य संगठन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:26 IST

Open in App

जिनेवा, एक दिसंबर (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत और यूरोपीय क्षेत्रों में पिछले हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के मामलों के बढ़े हैं।

हालांकि उसने कहा कि कोविड-19 के कारण दुनियाभर में होने वाली मौतों में 10 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि अफ्रीका में मामले 93 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि उसने इन आंकड़ों की अधिक व्याख्या करने को लेकर चेताया है, क्योंकि यह काफी हद तक दक्षिण अफ्रीका द्वारा एंटीजन परीक्षणों की "बैच रिपोर्टिंग" के कारण है।

रिपोर्ट में पहली बार वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का जिक्र किया गया है जिसे शुक्रवार को यह नाम दिया गया है। यह स्वरूप दक्षिण अफ्रीका व बोत्सवाना में पाया गया है। संगठन ने कहा कि इस स्वरूप के मामले कुछ देशों में ही मिले हैं लेकिन यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के छह में से चार क्षेत्रों में फैल गया है।

रविवार तक कोविड-19 के कुल 28 करोड़ से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है और 52 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल