लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका में कोविड के मामले 83 प्रतिशत बढ़े, डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक स्थिति को लेकर ‘आशावान’

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:35 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 14 दिसंबर अफ्रीका में कोविड-19 के मामले पिछले एक हफ्ते में 83 फीसदी तक बढ़ जाने के बावजूद, अफ्रीका में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि वह समूची स्थिति को लेकर “सावधानीपूर्वक आशावादी” बनी हुई हैं।

डब्ल्यूएचओ अफ्रीका की निदेशक, मात्शिदिषो मोइती ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका से साक्ष्य यह है कि पिछले सात दिनों में अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या लगभग 70 प्रतिशत बढ़ी है, गहन देखभाल बिस्तर पर दर 7.5 प्रतिशत है। अस्पताल में भर्ती केवल 14 प्रतिशत रोगियों को पूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता बताई गई है और मृत्यु के मामले भी कम हैं। पिछले 24 घंटों में कल केवल 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।”

मोइती ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, “पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह महाद्वीप पर मामलों में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह पिछले साल मई के बाद दर्ज की गई सबसे तेज उछाल है। हालांकि, हम सतर्क रूप से आशावादी बने हुए हैं, क्योंकि हम इस मौजूदा लहर के शुरुआती हफ्तों के दौरान पिछली लहरों की तुलना में कम मौतें देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस लहर के पहले तीन हफ्तों में सिर्फ 300 से अधिक मौतों की सूचना मिली है और यह पिछली लहर में दर्ज की गई संख्या का लगभग आधा है।”

मोइती ने कहा कि नए ओमीक्रोन स्वरूप से हल्की बीमारी हो रही है। उन्होंने कहा, “हालांकि, हर पांच दिनों में दोगुनी दर के रूप में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाले मामलों की संख्या के साथ, हम अपनी सुरक्षा को कम करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। हम पारंपरिक समारोहों और यात्रा वाले साल के अंत में छुट्टियों के मौसम में प्रवेश कर रहे हैं, अफ्रीका में टीका कवरेज अब भी निराशाजनक रूप से कम है।”

मोइती ने अफ्रीका में कम टीकाकरण दर के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा: "अगर चीजें इसी तरह जारी रहीं, तो अफ्रीका अगस्त 2024 तक 70 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज लक्ष्य तक भी नहीं पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा