लाइव न्यूज़ :

कंसास के एक दूरस्थ ग्रामीण इलाके पर भी कोविड-19 का कहर, क्रिसमस जश्न रद्द

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:55 IST

Open in App

बेले प्लेन (अमेरिका), 25 नवम्बर (एपी) अमेरिका के कंसास का एक दूरदराज ग्रामीण इलाका ‘नॉरकाटूर’, जिसे नक्शे पर ढूंढ पाना भी मुश्किल है... वह भी कोरोना वायरस की चपेट से बच नहीं पाया है और इसी वजह से ही यहां क्रिसमस से जुड़ी सभी परम्पराओं को इस साल ना मनाने का निर्णय किया गया है।

इस ग्रामीण बस्ती में अधिक कुछ नहीं बस अनाज रखने का एक भंडार गृह, एक छोटा संग्रहालय और सप्ताहांत पर समय बिताने की एक जगह है, जहां स्थानीय लोग ‘पूल’ खेल सकते हैं, पिज्जा खा सकते हैं या बीयर पी सकते हैं। स्कूल दशकों पहले बंद हो चुके हैं और उच्च विद्यालयों के पूर्व भवनों का इस्तेमाल शहर के कार्यालयों के तौर पर किया जा रहा है।

इन सब के बीच 150 से या उससे कुछ अधिक की यहां की आबादी द्वारा यहां क्रिसमस का जश्न ना मनाने का फैसला यह दर्शाता है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी कैसे अमेरिका के इतने दूरस्थ ग्रामीण इलाके तक को अपनी चपेट में ले चुकी है।

शहर के फेसबुक पेज पर जारी किए गए एक संवादपत्र में कहा गया, ‘‘ कुछ लोग जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, उनके घर में रहने या पृथक रहने से मना करने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि नॉरकाटूर के नागरिकों और क्षेत्र के लिए यह (क्रिसमस का जश्न मनाना) सुरक्षित नहीं है।’’

इसमें कुछ लोगों के ‘‘ दूसरों की बिल्कुल चिंता ना करने के रवैये’’ को कार्यक्रम रद्द करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल