लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका संबंधी मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए: पुतिन

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:41 IST

Open in App

मॉस्को, 10 नवंबर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ रूस के दो टीके ‘‘प्रभावी’’ और ‘‘सुरक्षित’’ हैं तथा तीसरा टीका भी आने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि टीका संबंधी मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

डिजिटल रूप से आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस जरूरतमंद देशों को दवा और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के विचार का समर्थन करता है।

उन्होंने एससीओ के सदस्य राष्ट्रों के प्रमुखों की परिषद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास रूस में दो पंजीकृत टीके हैं और परीक्षण पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि टीके सुरक्षित हैं तथा इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है और ये प्रभावी हैं। तीसरा टीका भी आने वाला है।’’

पुतिन ने कहा, ‘‘हम सहयोग के लिए तैयार हैं...और हम चाहते हैं कि टीका संबंधी मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए, इस तथ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए कि धरती पर लोगों को आज टीके की आवश्यकता है। हम विश्व में किसी भी देश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला